कोरबा। जिले के घण्टाघर स्थित आई.डी. एस.एम.टी. काम्पलेक्स स्थित संचालित “द चाय बार” नामक दुकान संचालक के विरुद्ध निगम आयुक्त से लिखित शिकायत कर “द चाय बार” द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है।

शिकायत पत्र में दर्शाया गया है कि घण्टाघर स्थित आई.डी.एस.एम.टी. (बिलासा ब्लड बैंक के पास) काम्पलेक्स स्थित “द चाय बार” नामक दुकान का संचालन किया जा रहा है जहां के संचालक द्वारा नगर निगम घण्टाघर काम्पलेक्स में सार्वजनिक उपयोग हेतु बनाए गए सीढ़ी पर दीवाल उठाकर कब्जा कर लिया गया है और सीढ़ी को बंद कर दिया गया है एवं निगम के बरामदा को भी अपने दुकान में समाहित कर अपना व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है जिससे सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है साथ ही संचालक द्वारा उक्त जगह पर नाबा. स्कूली छात्र-छात्राओं को धूम्रपान करवाया जा रहा है। सीढ़ी का रास्त बंद होने से आम जनमानस को काफी तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है। यहां बताना उचित होगा कि उक्त दुकान के 100 मीटर दायरे में अनेक प्रकार के शिक्षण संस्थान एवं कोचिंग सेंटर संचालित है, जिससे यहां आने वाले छात्र-छात्राओं पर बूरा असर पड़ रहा है।

शिकायत पत्र में ये भी मांग किया गया है कि द चाय बार के संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए संचालक द्वारा किए गए अवैध कब्जा व सीढ़ी के ऊपर निर्माण को तोड़ा जाए।


