कोरबा-पाली | : कोरबा जिले के पाली विकासखंड में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बड़े पैमाने पर राशन गबन का मामला सामने आया है। औचक जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद पाली एसडीएम रोहित कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए संचालक संस्था को कार्य से पृथक कर दिया है और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
मामला ग्राम पंचायत पटपरा की उचित मूल्य दुकान का है, जिसे महिला जागृति स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा था। हल्का पटवारी द्वारा 30 मार्च 2026 को की गई आकस्मिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए।
क्या मिला जांच में?
- जनवरी 2026 में 562 राशनकार्डधारियों से अंगूठा/हस्ताक्षर लिया गया
- लेकिन केवल 140-150 लोगों को ही चावल दिया गया
- करीब 400 से ज्यादा हितग्राहियों को राशन नहीं मिला
- संचालनकर्ता ने खुद स्वीकारा कि 321 कार्डधारियों को चावल वितरित नहीं किया गया
भारी गड़बड़ी और गबन
- मार्च 2026 के आबंटन में से 154 क्विंटल चावल वितरण नहीं किया गया
- स्टॉक में 50 किलो चावल गायब पाया गया
- स्टॉक से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए
SDM की बड़ी कार्रवाई
अनियमितता को गंभीर मानते हुए:
- उचित मूल्य दुकान का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त
- दुकान संचालन का प्राधिकार पत्र रद्द
- जमा संपूर्ण प्रतिभूति राशि जब्त
- दुकान का संचालन अस्थायी रूप से अन्य व्यवस्था को सौंपा गया
FIR के आदेश
एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि:
- समूह की अध्यक्ष कांति बाई
- सचिव अनिता
- विक्रेता रविंद्र कुमार
के खिलाफ थाना पाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाए।
नियमों का खुला उल्लंघन
यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कई धाराओं का उल्लंघन माना गया है, जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।


