*जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12.04.26*
👉 रिपोर्ट के चंद घंटे में कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नाम आरोपी
1- गोपाल फरिश्ता पिता इतवारी फरिश्ता उम्र 18 वर्ष निवासी धुरकोट जांजगीर जांजगीर
👉 जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
👉 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्ष से आरोपी ने दोस्ती किया और जान पहचान बढ़ाकर उससे नजदीकीयाँ बढ़ाई और इसकी नाबालिक लड़की को घर से घूमाने के बहाने जांजगीर लेकर आया और अपने किराए की मकान में लाकर शादी करूंगा कह कर पीड़िता के द्वारा मना करने के बावजूद भी जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को नहीं बताने डराते धमकाते हुए वापस घर छोड़ दिया आरोपी के द्वारा पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के कारण पिता को दो माह गर्भावस्था होने से परेशान होकर उसने घटना के बारे में पूरी जानकारी अपनी मां और अपने पिता को दिया जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर आरोपी के सकुनत की ओर रवाना किया गया जो आरोपी घर में मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम गोपाल फरिस्ता निवासी धुरकोट जांजगीर बताया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर तथा डरा धमका कर लगातार शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को धारा 64(1), 64(2)(m) BNS तथा 4,6 पोक्सो act के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
👉 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्ष क जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा




