कोरबा खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र एवम् पुनर्वास में अचानक से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है कुछ ही दिन पहले यहां जिला सक्ती थाना बाराद्वार ग्राम केसला निवासी सुरेंद्र राठौर को लाया गया नशा मुक्ति केंद्र द्वारा अपनी गाड़ी में 26/3/2026 को नशा की लत छुड़ाने के लिए लेकिन अचानक से मौत हो जाना यह एक रहस्य बना गया जब हमारी टीम नशा मुक्ति केंद्र गई इसकी जानकारी लेने के लिए तो पता चला कि इस मौत के बाद वहां का मालिक राजू राजपूत वहां से गायब है अब सवाल ये खड़ा होता है
कि क्यों राजू राजपूत गायब है क्या मौत का कारण इन्हीं से जुड़ा हुआ है ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा लेकिन सवाल यह खड़ा कर देता है कि 26 को सुरेंद्र राठौर का नशा मुक्ति में भर्ती होना और 29 /3 / 2026 को सुरेंद्र राठौर के पापा का आना नशा मुक्ति में उन्हें देखने के लिए शाम के छ बजे तब तक स्वस्थ थे सुरेंद्र राठौर आखिर 29 की रात को ऐसा क्या हुआ कि अगले दिन 30 /3/ 2026 को सुरेंद्र राठौर के पापा चुन्नी लाल राठौर को फोन के माध्यम से बताया जाता है कि आपका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा 29 कि रात को ऐसा क्या ट्रीटमेंट चला नशा मुक्ति में शरीर में चोट के निशान पाए गए है जो कुछ और ही ईसारा कर रहा है राजू राजपूत द्वारा सुरेन्द्र राठौर के साथ कुछ गलत किया गया हो खरमोरा स्थित यह नशा मुक्ति केंद्र पूरी तरह लाइसेंसी नहीं है आखिर ये किसके सेटिंग से चल रहा है कौन सपोर्ट कर रहा है
और वही जिला चिकित्सालय के डॉक्टर गुप्ता वहां जाकर मरीजों का इलाज करते हैं जो₹500 शुल्क निर्धारित है तो जांच विषय यह है कि क्या इन्हें इस तरह से नशा मुक्ति केदो में इलाज करने की अनुमति है यदि नहीं है तो इन पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है जहां डॉक्टर गुप्ता सरकारी अस्पताल में सेवा दे रहे हैं वहीं निजी फील्ड कर भी सेवा दे रहे हैं जो शासन इस पर उचित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है





