मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अचानक अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अगले तीन घंटों के लिए कोरबा, रायगढ़, शक्ति और सरगुजा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
यह अलर्ट मोबाइल पर अचानक प्राप्त होने के बाद लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ सतर्कता भी देखी जा रही है।अचानक आए इस अलर्ट ने जहां एक ओर लोगों को चौंकाया है, वहीं दूसरी ओर सावधानी बरतने का भी संदेश दिया है।








