PRADEEP RAO S.N INDIAN NEWS EDITOR IN CHEAF
कोरबा। टाइप-2 NH-15 स्थित BSNL कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार घटना कटहल गार्डन के पास हुई, जहां चोरों ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की। इसी रात पास स्थित राजस्व कॉलोनी में भी नायब तहसीलदार के सरकारी आवास में चोरी का प्रयास किया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के समय संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद मोहल्ले के कुछ लोग सतर्क हो गए। हालांकि दोनों ही स्थानों पर चोर वारदात को पूरी तरह अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




