कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ उरगा नाका की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। लगातार अवैध रेत परिवहन पर नजर रखते हुए टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को मड़वारानी क्षेत्र में संजय पटेल के ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन के मामले में पकड़ा गया। वहीं 5 सितंबर को सरईसिंगार क्षेत्र में कोमल दास के ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी जब्त किया गया।
दोनों मामलों में उरगा नाका की टीम ने वाहनों को जब्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रेत के अवैध कारोबार पर सख्ती का संदेश
उरगा नाका की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई से यह साफ संदेश है कि बिना वैध अनुमति एवं नियमों का उल्लंघन कर रेत का परिवहन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
अब सवाल यह भी है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की निगरानी आगे कितनी सख्त होती है और क्या इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी रहेगी?
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर लगाम लगाना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है।
📰 SN INDIA NEWS सच्ची खबर • बेबाक आवाज • जनता के सवाल



