बेगूसराय में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में युवती का शव मिलने से सनसनी। तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत के बिनलपुर में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। गले पर रस्सी के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से चादर और सतरंगी कपड़ा भी मिला है, जबकि युवती के हाथों में मेहंदी, राखी और काला धागा बंधा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एसडीपीओ कृष्ण कुमार की मौजूदगी में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर पहचान व मौत की वजह की जांच की जा रही है । किशनगंज लाइव। खबर बिहार

SN इंडिया न्यूज



