कोरबा। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों, गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।
अभियान के दौरान गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की भी तस्दीक की जा रही है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या कानून का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमों द्वारा लोगों को भी कानून का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की समझाइश दी जा रही है।
त्योहार में उमंग के साथ सुरक्षा भी जरूरी—कोरबा पुलिस की निगरानी लगातार जारी।
SN इंडिया न्यूज | कोरबा
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



