कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित रूप से इसे डुप्लीकेट उत्पाद बताया है। इसके बाद विभाग ने चायपत्ती को नियमानुसार जब्त कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं दुकान से सर्फ एक्सेल की करीब 12 से 13 बोरियां और इनो के 4 से 5 पैकेट भी जब्त किए गए हैं। विभाग के मुताबिक सर्फ एक्सेल और इनो को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नकली और असली उत्पाद को सिर्फ देखकर पहचानना आसान नहीं होता। ऐसे मामलों में कंपनी के प्रतिनिधियों की तकनीकी मदद भी ली जाती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



