अलीगढ़ के एक बार में शराब पार्टी के दौरान जमकर हुड़दंग मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचीं ASP सृष्टि जैन के साथ भी शराब के नशे में धुत लोगों ने अभद्रता की।
दावा है कि हंगामे के दौरान ASP सृष्टि जैन पर ही ‘दो डंडे’ चला दिए गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की गई।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ लिया। अब जिनके हाथ में पार्टी के दौरान जाम और हुड़दंग था, वही पुलिस कार्रवाई के बाद हवालात की हवा खाते नजर आ रहे हैं।
बार में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और शराब के नशे में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Aligarh #UPNews #BreakingNews #Police #ASP #AligarhNews
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


