कोरबा/चैतमा। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 25 सितंबर 2026 को टोल फ्री शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम बांसटाल चैतमा, चौकी चैतमा, थाना पाली क्षेत्र में दबिश देकर 15 लीटर महुआ शराब जब्त की।
कार्रवाई के दौरान गणेशिया चौहान पति कृष्णा चौहान (57 वर्ष) निवासी बांसटाल चैतमा के कब्जे से महुआ शराब बरामद होने पर आबकारी विभाग ने धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया है।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
लगातार कार्रवाई से शराब कोचियों में हड़कंप
आबकारी विभाग की लगातार दबिश से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में लगातार हो रही कार्रवाई से शराब कोचियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
SN इंडिया न्यूज | कोरबा
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी



