अंबिकापुर । जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।
मामले में आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। मौके से अलग-अलग प्रकार की शराब की बोतलें, पानी की बोतलें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है।
कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
SN इंडिया न्यूज की नजर—अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, जिम्मेदारों पर विभाग की सख्ती


