तिलकेजा। पीएम श्री सेजेस स्कूल तिलकेजा के विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान कांग्रेस एवं विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
बाल विज्ञान कांग्रेस में सुख सागर साहू एवं कुमारी लावण्या पटेल का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। इस उपलब्धि में मार्गदर्शक शिक्षिका पुष्पलता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान एवं मार्गदर्शन रहा।
वहीं पश्चिम भारत विज्ञान मेले में कुमारी लावण्या पटेल का चयन हुआ। इसमें मार्गदर्शक शिक्षक श्री राहुल सिंह राठौर एवं भूपेश दीक्षित का विशेष मार्गदर्शन रहा।
विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता में शिवम साहू ने राज्य स्तरीय सेमिनार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके मार्गदर्शक शिक्षिका नरेश कुमारी चौहान रहीं।
इसके अलावा भूपेश सोनवानी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका प्राची पांडे रहीं।
विद्यालय के विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। मॉडल तैयार करने एवं उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन में यादव मैडम, वार्डिया सर एवं पुष्पलता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों मयंक एवं भूपेश पटेल ने भी मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विज्ञान मॉडल का चयन राज्यस्तर के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.आर. श्रीवास का भी महत्वपूर्ण योगदान एवं मार्गदर्शन रहा। उनके नेतृत्व और शिक्षकों के सतत प्रयास से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


