CCTV का तार काटकर शराब-दुकान में लगाई सेंध:कोरबा में 30 हजार की शराब चुरा ले गए शातिर चोर, कैश काउंटर को छुआ तक नहीं
कोरबा3 घंटे पहले
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शातिर चोरों ने शराब दुकान में सेंध लगाकर 30 हजार की शराब चुराकर भाग निकले। उन्होंने पहले CCTV का तार काटा, फिर दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर का है।
दरअसल, रामपुर में देसी और विदेशी शराब दुकान हैं। शनिवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे थे तो चोरी का खुलासा है। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।




