रबा। राताखार बायपास रोड में स्थित कबाड़ी संचालक मुन्ना कबाड़ी पर गंभीर लोहे क धंधा नगर निगम की ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण कर लोहे की खरीदी-बिक्री का कारोबार कर रहा है। यह अवैध कारोबार न केवल कानूनी उल्लंघन है बल्कि बायपास रोड पर अक्सर होने वाले सड़क हादसों की एक बड़ी वजह भी माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस मामले में नगर निगम प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बायपास रोड पर भारी वाहनों और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच सड़क किनारे अवैध कारोबार होने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।
जानकारों का कहना है कि यदि समय रहते निगम प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में हादसों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि अवैध कब्जे को लेकर संबंधित विभाग अब तक मौन साधे हुए हैं, जिससे मुन्ना कबाड़ी का मनोबल और बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से अपील की है कि अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और बायपास रोड पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



