जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपायली में 14 अगस्त को प्रशासन ने गरीबों के हक का अनाज हड़पने वालों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की। खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी वारासिवनी की संयुक्त टीम ने रामपायली स्थित सेवा सहकारी समिति के पास संचालित मनोज दड़हाते की किराना दुकान पर अचानक छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में सरकारी राशन का चावल बरामद किया गया।
खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की टीम द्वारा संबंधित दुकान संचालक मनोज दड़हाते के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक प्रकरण तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है।




























