रायपुर छत्तीसगढ़ // रायपुर में नशीली सिरप भेजते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। घटना कबीर नगर थाना इलाके की है।पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति उम्र 21-22 साल जो कि सोनडोंगरी तालाब के पास बोरी के अंदर और बैग में अवैध नशीली सिरप रखे हुए हैं। जिसे बचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों घेराबंदी कर ली।
आरोपियों के पास से 100 नशीली सिरप बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें से एक आरोपी सुरेंद्र सिंह की भी सप्लायर के तौर पर मौजूदगी पाई गई है।
कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी कबीर नगर, उप निरीक्षक लोकेश्वर सादावर्ति, सहायक उप निरीक्षक नारायण सेन, प्रधान आरक्षक आलोक राठौर , आरक्षक दीपक सिंह ठाकुर, मोसिन खान, गजेन्द्र साहू, प्रेमप्रकाश चनाप, खगेश्वर राठिया, महिला आरक्षक अमीना ख़ातून तथा ACCU से सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज बारीक, प्रधान आरक्षक दीपक बघेल एवं आरक्षक टीकम साहू, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




