कोरबा। श्री श्री गणेशाय नमः की पावन वाणी के साथ गेवरा घाट का वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया। कल (शनिवार) शाम को यहाँ खिचड़ी प्रसाद का भव्य भंडारा रखा गया है, जिसका आयोजन Sonu Rajput की ओर से किया जा रहा है।
भंडारे की तैयारी में स्थानीय युवाओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
स्थानीय लोगों ने Sonu Rajput के इस धार्मिक पहल की सराहना की है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।






















