कोरबा | गेवरा बस्ती कुसमंुडा के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही स्कूल के छात्रों ने स्वयं शिक्षक बनकर स्कूल की जिम्मेदारी संभालते हुए शिक्षकों का सम्मान किया। प्राचार्य नागेंद्र पांडे ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। अंत में छात्राओं ने शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य नागेंद्र पांडे के साथ सुमन, सिद्धि, सरिता सिंह, केसर सारथी, निर्मलजीत कौर, धन रात्रे, अरुण शारदा, रेनू, प्रियंका के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

