Korba: कोरबा- दर्री एनटीपीसी सिल्वर जुबली के पास एक स्ट्रीट डॉग के निधन की सूचना मिलने पर गौ सेवक निशांत सिंह ने तुरंत पहल करते हुए नगर निगम को जानकारी दी। मृत डॉग को निगम कार्यालय तक छोड़कर यह आग्रह किया गया कि अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाए।
Korba: निगम कर्मचारियों की ओर से जवाब मिला कि फिलहाल गाड़ी उपलब्ध नहीं है, 2–4 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। लेकिन पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। अंततः गौ सेवकों को स्वयं मौके पर जाकर गड्ढा खोदकर डॉग का अंतिम संस्कार करना पड़ा।

गौ सेवकों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। कई बार ऐसी स्थिति में मृत गाय और अन्य मवेशियों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी भी उन्हें खुद ही उठानी पड़ती है।





















