रायगढ़ जिले में पड़ोसी बाप-बेटे ने मिलकर 4 लोगों को मारकर बाड़ी गाड़ दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी से अफेयर के शक में बेटे संग मिलकर हत्या की। पहले मां को कुल्हाड़ी से काटा, फिर बच्चे चिल्लाने लगे तो बच्चों और लास्ट में पिता को मार डाला। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक ठुसेकेला के राजीव नगर में पति-पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने वाले का नाम लकेश्वर पटेल है। मर्डर में लकेश्वर का नाबालिग बेटा भी शामिल है। मर्डर के बाद लाश को घसीटते हुए बाड़ी में ले गए। वहां एक ही गड्ढे में चारों को दफना दिया। रायगढ़ पुलिस ने मर्डर के पांचवे दिन खुलासा किया है।
दैनिक भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट में पहले ही बता दिया था कि पड़ोसी बाप बेटे किलर हो सकते हैं। गांव के लोगों ने भी पड़ोसियों पर शक जताया था। पड़ोसी का बेटा चोरी केस में भी पकड़ा गया था, तब से रंजिश ज्यादा बढ़ गई थी। इसलिए पड़ोसियों पर हत्या करने का ज्यादा शक था।



