कोरबा/पाली:- विकासखण्ड पाली के ग्राम पोड़ी में आम बाजार के पास लगातार 27वां वर्ष दुर्गा प्रतिमा विराजित करने की तैयारी जोर- शोर से चल रही है और सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के 50 सदस्यीय टीम द्वारा दुर्गा पंडाल बनाने व इसके सजावट के काम मे जुटे हुए है। यहां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाता है, जो त्योहार का मुख्य केंद्र होता है और जहां माँ दुर्गा की पूजनीय मूर्ति को स्थापित किया जाता है। सामुदायिक भावना के साथ लोग इस उत्सव में उत्साह से भाग लेते है। आयोजक भी इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते है। त्योहार के माहौल को और अधिक उज्ज्वल और जीवंत बनाने के लिए पंडाल और आसपास को भी सजाया जाता है। दुर्गोत्सव समिति के संस्थापक एस. डी. साहू ने बताया कि चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष परदेशी कैवर्त, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार साहू, श्रीमती श्यामकली नामदेव, सचिव परमानंद साहू, फुलवरहीन कैवर्त, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद साहू, श्रीमती मीना साहू, सहसचिव विद्यासागर साहू सहित 50 सदस्यों की टीम द्वारा सक्रिय रूप से मिलकर तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है, जहां 22 सितंबर को शुभ मुहूर्त पर पंडाल में माता की प्रतिमा स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इस शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन दशहरे का आयोजन कर रावण दहन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमे आसपास क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है, जो देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध पर आधारित है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




