जांजगीर-चांपा SP श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में गठित 24×7 सक्रिय रिस्पॉन्स टीम की उत्कृष्ट कार्रवाई ने 154 फरार वारंटियों की धरपकड़ में निभाई अहम भूमिका, 08 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ 02 आरोपियों की गिरफ्तारी में भी विशेष योगदान, बैंक, ATM व सराफा दुकानों के आसपास विशेष निगरानी.🚨
• 154 फरार वारंटी — थाना टीमों के साथ मिलकर अलग-अलग दिवस में धरपकड़ में विशेष योगदान।
• 02 आरोपी गिरफ्तार — 08 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ परिवहन करते पकड़े जाने की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका।
• 24×7 त्वरित प्रतिक्रिया — अपराध, आपात स्थिति एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई।
• अवैध गतिविधियों पर शिकंजा — अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी।
• संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी — बैंक, ATM एवं सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर।
• कानून-व्यवस्था में सहयोग — भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं आपराधिक घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया।





