चैतमा
पाली थाना क्षेत्र के चैतमा पुलिस ने रविवार को ग्राम पंचायत चैतमा के भारत भवन में शंाति समिति की बैठक ली।
जिसमें क्षेत्र के सभी पूजा समिति व दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियोें समेत प्रमुखजन उपस्थित हुए। चौकी प्रभारी अफसर खान ने उनसे चर्चा करते हुए शासन-प्रशासन के गाइडलाइन की जानकारी देते हुए पालन करने का निर्देश दिया। बिना अनुमति लाउड स्पीकर, डीजे नहीं बजाने, तेज आवाज वाले पटाखें नहीं फोड़ने समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए गए।





















