कोरबा | दिशा-मैदान के बाद लौट रही तीन महिलाओं में एक की साड़ी रेलवे पटरी पर फंस गई और मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना उरगा थाना क्षेत्र में हुई, जहां रेलवे साइडिंग पर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां जपेली गांव की जाम बाई (50) काम करती थी। रविवार को वह दो अन्य महिला के साथ िदशा-मैदान के लिए गई थी। लौटते समय रेलवे पटरी पर मालगाड़ी को आते देखकर तीनों महिलाएं हड़बड़ी में पटरी पार करने लगीं। इस दौरान दो महिला पार हो गईं, लेकिन जाम बाई की साड़ी पटरी पर फंस गई। वह संभल पाती, इससे पहले वहां से गुजरी मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।


