कोरबा । अमरैयापारा बस्ती के नवधा गली में मुख्य मार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर बस्ती वासियों में आक्रोश है। सड़क कब्जा कर पक्के मकान बनाने को लेकर आधा रास्ता बंद है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों का स्कूली वैन तथा बस्ती वासियों का निजी कार और मोटरसाइकिलों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।
बता दें कि पूर्व में भी तथाकथित आरोपी मोहन निवासी–अमरैय्यापारा, कोरबा के द्वारा बस्ती के मुख्य मार्ग की जमीन को अतिक्रमण की गई है। हर 5–10 वर्षों में एक दो हाथ लगातार सड़क की जमीन अतिक्रमण की जा रही है। जिस की बस्ती वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से पूर्व में की जा चुकी है। कोरबा नगर पालिक निगम के द्वारा बिजली, पानी, आवास अन्य से संबंधित सभी चीजों का टैक्स लिया जा रहा है परंतु मामले से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है आखिर क्यों.? क्या तथाकथित आरोपी को बड़े-बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है अन्यथा कोरबा जिला प्रशासन के किसी बड़े अफसर को चढ़ावा चढ़ाया गया है.?
प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज बस्ती वासियों ने विवादित जगह पर वीडियो बनाकर प्रशासन की लापरवाही उजागर की और जोहार छत्तीसगढ़” राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
बस्ती वासियों के साथ मौके पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के शहर अध्यक्ष हरि चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजू गोस्वामी, अध्यक्ष चंचल महंतिला, शहर महामंत्री सुमित्रा महंत, वार्ड अध्यक्ष रेखा भारती, शहर अध्यक्ष महिला टीम अमेरिका मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारीगण सहित घटनास्थल पर मौजूद थे।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण जल्द नहीं हटाया गया तो नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।










