छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे को थार ने कुचल दिया। हादसे में भिलाई की रहने वाली छात्रा महिमा साहू की मौत हो गई।
20 साल की महिमा साहू 2023 में 12वीं की टॉपर थी। राज्य में 6वां रैंक हासिल किया था। IAS की तैयारी कर रही थी। कलेक्टर बनना चाहती थी। वहीं, पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी भी कर रही थी। घटना सोमनी थाना इलाके की है।




