कोरबा दशहरा (विजयदशमी) के मौके पर गुरुवार को जिले में 55 से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। उक्त स्थानों पर मेला भी आयोजित होगा।
दशहरे का आयोजन देखने सबसे ज्यादा भीड़ शहर समेत उपनगरीय क्षेत्र में प्रमुख रावण दहन स्थल पर उमड़ेगी। भीड़ के दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने व आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत पुलिस अधिकारियों के साथ ही जिला बल के जवान, महिला पुलिस कर्मी व होमगार्ड का बल की ड्यूटी लगाई गई है। रावण दहन वाले स्थानों के अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। प्रमुख स्थानों को संवेदनशील जोन में रखा है, जहां भीड़ के दौरान निगरानी के लिए पैदल पेट्रोलिंग व निगरानी चौकी भी बनाई है। असामाजिक तत्वों की धरपकड़ भी की जाएगी। रावण दहन स्थलों पर पुलिस का हेल्पलाइन सेंटर भी बना है, जहां लोगों की मदद के लिए पुलिस जवान उपलब्ध रहेंगे।



