रिपोर्टर जितेंद्र दास
कोरबा। महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को शुष्क दिवस घोषित होने के बावजूद कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार चल रही है, लेकिन विभागीय अमला इस गैरकानूनी गतिविधि पर ध्यान नहीं दे रहा।
इस संबंध में थाना उरगा को फोन पर सूचना भी दी गई, किंतु मौके पर गश्त कर रहे आरक्षक ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। दूसरी बार फोन करने पर कॉल काट दिया गया है।
अब देखना होगा कि शुष्क दिवस पर कानून की अनदेखी करने पर थाना की कार्यप्रणाली को लेकर उच्च अधिकारी किस प्रकार की कार्रवाई करते हैं।


