कोरबा। मानिकपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जमीन दलाल लक्ष्मण लहरें, सीताराम चौहान, राजू सिमोन और सोनू जैन पर आरोप है कि वे करीब 1 एकड़ शासकीय भूमि (खसरा नंबर 1125, राजस्व विभाग के नाम दर्ज) को अपनी निजी संपत्ति बताकर JCB से कब्जा कर रहे हैं।
इस संबंध में पार्षद के पास भी कई शिकायतें पहुंची हैं। वहीं, भूमिस्वामी विजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि (खसरा नंबर 1124/1) पर भी बलपूर्वक कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि पर हो रहे कब्जे को तुरंत रोका जाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।





