कोरबा/पाली। खनिज विभाग में बड़े पैमाने पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पाली खनिज नाका के प्रभारी संजय/संजीव लहरे पर आरोप है कि वे ट्रैक्टर चालकों और कोयला लोड वाहनों से हर माह लाखों रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पालि क्षेत्र में अवैध रेत के काम में लगभग 60 से 70 ट्रैक्टरों से प्रति माह 3 से 5 हजार रुपए की वसूली की जा रही है। इसके अलावा, कोयला लोड वाहनों से प्रति वाहन 50 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। ट्रैक्टर चालकों ने अपनी आपबीती एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के समक्ष दर्ज कराई है और प्रभारी लहरे से पैसों की मांग का ऑडियो भी एसीबी को भेजा गया है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि खनिज विभाग और प्रभारी लहरे का यह तरीका दशहरा और दिवाली जैसे पर्वों पर भी जारी रहा, जिससे ट्रैक्टर चालकों में भारी रोष है।
विशेषज्ञों और अधिकारियों का कहना है कि यदि विभाग ने अपने भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो जल्द ही खनिज विभाग के काले कारनामों का सार्वजनिक भंडाफोड़ हो सकता है।
इस मामले में एसीबी की जांच जारी है और अगले कुछ दिनों में ट्रैक्टर चालकों से वसूली के आरोपों की सत्यता का पता चलने की उम्मीद है।





















