कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोगदा और नवापारा गांवों के बीच बहने वाली सोन नदी में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। नदी तट पर कई स्थानों पर रेत का भारी भंडारण कर रखा गया है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन पर्यावरणीय दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय है। इससे न केवल नदी के जलस्तर पर असर पड़ रहा है, बल्कि आसपास की कृषि भूमि भी क्षरण की चपेट में आने लगी है।
इसी के साथ क्षेत्र में अवैध ईंट परिवहन का भी सिलसिला जोरों पर है। बिना रॉयल्टी और अनुमति के ईंटों की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी जांच की जाए।





















