जांजगीर। जिले के दर्रा भाटा-मेन रोड फ्लाईओवर के पास स्थित एक ब्रिक्स फैक्ट्री से बिना दस्तावेजों के लकड़ी से भरा ट्रैक्टर मिला है। यह फैक्ट्री राठौर जी की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
फैक्ट्री में खड़ा मिला संदिग्ध ट्रैक्टर
मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा वर्ल्ड के बगल में स्थित दर्रा भाटा इलाके में राठौर जी की ब्रिक्स फैक्ट्री में यह ट्रैक्टर खड़ा पाया गया। फैक्ट्री के चौकीदार और कर्मचारियों ने बताया कि यह ट्रैक्टर लंबे समय से यहीं खड़ा है और उसमें लकड़ी लोड है। जांच में यह बात सामने आई कि लकड़ी के कोई बिल या दस्तावेज मौजूद नहीं हैं।

चौकीदार और कर्मचारियों के बयान
फैक्ट्री के कर्मचारियों और चौकीदार ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक राठौर जी हैं और यही उनके अधीन काम करने वाले लोग वहां चौकीदारी करते हैं। हालांकि, लकड़ी कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था, इसकी जानकारी कर्मचारियों के पास नहीं थी।
प्रशासनिक जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने इस मामले में वन विभाग और जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बिना दस्तावेजों के लकड़ी का ट्रांसपोर्ट अवैध कटाई या तस्करी से जुड़ा हो सकता है।
जांच की संभावना
सूत्रों के अनुसार, मामले की सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाई जा चुकी है। संभावना है कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जल्द ही स्थल निरीक्षण कर सकती है।


