पूर्व गृहमंत्री के गृह ग्राम में रहस्यमयी मौत! तालाब से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाशग्रामीणों के अनुसार सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति समझने की कोशिश करते दिखे।
घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को उन्होंने पहले कभी गांव में नहीं देखा था। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कौन था और इस तालाब तक कैसे पहुंचा।
अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण और पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल गांव में दहशत और सवालों का माहौल बना हुआ है। जितेंद्र दास कि रिपोर्ट
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




