कोरबा 22 नवंबर। कोरबा वन मंडल में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ता लगातार जा रहा है क्षेत्र में घूम रहे हाथियों का दल अलग-अलग झूडो में विभाजित हो गए हैं जो कई ग्राम में पहुंच कर किसानो की खड़ी फसल को रौंद कर किसानो का भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा रहे हैं हाथियों का बढ़ रहे चहल कदमों से गांव के ग्रामीण में डर का माहौल है वही वन विभाग की टीम मौके पर ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखना एवं सतर्क रहने का गांव में मुनियादी कराया जा रहा है एवं हाथियों के द्वारा जान माल को नुकसान ना पहुंचा सके करके हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं किया गया है अभी वर्तमान में करतला से भटक र एक हाथियों का झुंड कोरबा वन मंडल क्षेत्र के रामभाटा लबेद छातापाठ जामपानी सजापानी काशीपानी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है वही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम घुईचुआ मे तीजो बाई बेदराम का फसल के खरही को नुकसान पहुंचा है जितेंद्र दास कि रिपोर्ट


