कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-149B पर पताढ़ी के पास शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में राहगीर तथा स्थानीय लोग जुट गए।

ट्रेलर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे घुस गई। दुर्घटना के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर दूर तक उसके पार्ट्स बिखर गए।
बरबसपुर निवासी युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे के बाद मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बाइक सवार को सड़क से हटाकर अस्पताल पहुंचाया। नंबर प्लेट से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक बरबसपुर निवासी एक युवक के नाम पर पंजीकृत है।
घायल युवक को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर जुटी भीड़, पुलिस कर रही है जांच
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि हादसा किस वजह से हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। SN इंडिया न्यूज से जितेन्द्र दास कि खबर




