कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा में पंचायत मद की राशि से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच विष्णु प्रसाद व सचिव अशोक कुमार राठिया ने थाना श्यांग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, स्वयं को जनमन पत्रिका का पत्रकार बताने वाला आर.के. परिहार 03 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत पहुंचा था। उसने 26 जनवरी का बधाई संदेश के नाम पर विज्ञापन राशि की मांग की। इस पर पंचायत की ओर से 2500 रुपये का चेक क्रमांक 845763 जारी किया गया, जिसमें राशि हिंदी में अंकित थी। आरोप है कि आर.के. परिहार ने चेक में कुटरचना करते हुए हिंदी में लिखे 2500 रुपये को अंग्रेजी में बदलकर 2,58,300 रुपये कर दिया। अगले ही दिन 4 दिसंबर 2025 को यह राशि दिल कुमार, निवासी कुदमुरा के कैनरा बैंक, टीपी नगर शाखा के खाते में जमा कर निकाल ली गई।तौलीपाली पंचायत में भी ऐसा छल
इसी तरह का एक और मामला तौलीपाली पंचायत में भी सामने आया है। सरपंच व सचिव द्वारा जारी 1500 रुपये के चेक में भी छेड़छाड़ कर राशि बढ़ाकर करीब 37,000 रुपये आहरित कर लिए गए। जब पंचायत के खाते से राशि कटने का मैसेज आया, तो प्रतिनिधि 05 दिसंबर को बैंक पहुंचे, जहां जाँच करने पर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।
0 कड़ी कार्रवाई की मांग
दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। SN इंडिया न्यूज से जितेन्द्र दास कि रिपोर्ट
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


