जिला कोरबा । के भैसमा स्थित बालाजी फूड प्रोडक्ट में अवैध रूप से धान की अफरा-तफरी किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर खाद्य निरीक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई।
जांच के दौरान यह पाया गया कि धान उपार्जन केंद्र से उठाव किए गए धान के अलावा अतिरिक्त रूप से 1088 कट्टा (लगभग 435 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त धान को जब्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि धान के अवैध भंडारण एवं अनियमितता को लेकर आगे भी जांच जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। SN इंडिया न्यूज से रिपोर्टर जितेन्द्र महंत कि रिपोर्ट



