जिले की उपनगरी बालको भद्रापारा क्षेत्र में हो रहे बड़ी बसों का संचालन पर रोक लगाने की आवश्यकता है जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है वही यातायात घंटों बाधित हो जाती है जिससे क्षेत्र के रहवासियों ने भी कई मर्तबा विरोध जाते हैं लेकिन प्रशासन और यातायात विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिस पर चाहिए कि बिना अनुमति के संचालित हो रही बड़ी बसों का परिचालक रोक लगाने की आवश्यकता है
जिससे सड़के भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है जहां क्षेत्र वासियों ने बताया कि सुबह से शाम तक बड़ी बसों का तांता लगा रहता है जहां बड़ी बसों का संचालन किया जा रहा है वह क्षेत्र रहवास क्षेत्र है और रहवासी क्षेत्रों में इस तरह का बसों का चलना उचित नहीं है जिस पर शासन प्रशासन मौन साधे बैठी हुई है यदि यहां से इसकी रूट बदल दी जाए तो क्षेत्र वासियों को आए दिन हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और वही आय दिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाई जा सकती है
S N इंडिया न्यूज़ से पुरुषोत्तम साहू की रिपोर्ट


