पाली | नए साल को मद्देनजर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली, मादन, पोड़ी, नूनेरा, केराझरिया, लाफा, सिल्ली समेत अन्य गांव के डीजे संचालकों व होटल संचालकों की बैठक सोमवार को थाना परिसर में ली गई। इस दौरान पाली थाना के एसआई पुरुषोत्तम उइके, हेड कांस्टेबल हिरावन सरोते, कांस्टेबल रवि गुप्ता व नरेश बंजारे ने सभी से चर्चा की।
डीजे संचालकों को तय गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्हें ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन कर तय मानक में और रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने, वाहनों में डीजे का इस्तेमाल नहीं करने, शासकीय संपत्ति और सार्वजनिक सुविधाओं का उपयोग बिना पूर्व अनुमति नहीं करने कहा। वहीं होटल संचालकों को नए साल में शांतिपूर्ण व रात में समय पर होटल बंद करने को कहा।


