धुरंधर-2 देखने जाने वाले हो तो पहले ये पढ़ लो। 21 कट्स धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए हैं। कहां-कहां लगाए गए हैं, वो पूरी लिस्ट देख लीजिए। एडल्ट सर्टिफ़िकेट के साथ इस फ़िल्म को रिलीज़ करने की परमिशन दी गई है। कुछ हिंसक दृश्यों को काटकर छोटा किया गया है। कई डायलॉग्स, जिनमें गाली-गलौज हैं, उन्हें भी बदलने का निर्देश दिया है। कुल मिलाकर 1.34 मिनट के सीन्स काटे हैं धुरंधर-2 के सेंसर बोर्ड ने। और 25 सेकेंड्स के सीन्स में एडिटिंग की गई है।
इस तरह धुरंधर-2 का रनटाइम अब 229 मिनट 06 सेकेंड, यानि तीन घंटे 49 मिनट छह सेकेंड रह गया है। जबकी मेकर्स की तरफ़ से सेंसर बोर्ड में धुरंधर भाग दो की जो फाइल जमा की गई थी उसकी लंबाई तीन घंटे 231.24 मिनट थी। सेंसर बोर्ड की जिस कमेटी ने धुरंधर-2 को पास किया है उसके एग्ज़ामिनिंग ऑफ़िसर अरविंद कुमार जैन हैं।
फ़िल्म की स्टार्टिंग में एक स्लेट लगाई गई है जिस पर लिखा है कि इस फ़िल्म में परेशान करने वाला कंटेंट शामिल है। दर्शकों से सावधानी से ये फ़िल्म देखने पर ज़ोर दिया गया है।
ड्रग्स से रिलेटेड डिस्क्लेमर के लिए भी एक स्लेट डाली गई है।
गालियों की आवाज़ बंद कर दी गई है। यानि म्यूट कर दिया गया है।
गाली-गलौज वाले शब्दों को दूसरे शब्दों संग बदला गया है।
जिस सीन में हथौड़े से सिर फोड़ना दिखाया जा रहा है उसे भी दो सेकेंड छोटा कर दिया गया है।
एक सीन में सीमेंट के ब्लॉक से किसी के सिर पर वार करते हुए कोई दिख रहा है। वो सीन भी चार सेकेंड छोटा किया गया है।
ऐसे ही आंख फोड़ने वाले दृश्य को भी चार सेंकेंड कम किया गया है।
एक दृश्य ऐसा है जिसमें कुछ शब्द बदल दिए गए हैं।
एक दृश्य में कोई ऐसा शब्द है जिसे म्यूट कर दिया गया है।
एक सीन में नाम बदल दिया गया है।
फ़िल्म के सबटाइटल में नोटबंदी की तारीख गलत लिखी थी। उसे ठीक किया गया है।
फ़िल्म में प्रधानमंत्री के संदर्भों और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए CBFC को आधिकारिक अनुमति पत्र दिया गया है
नशीले सब्सटैंस को कन्ज़्यूम करने वाले सीन्स के लिए एक डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है।
अंग्रेजी सबटाइटल्स को ठीक किया गया है। जो गैरज़रूरी टैक्स्ट था उसे हटाया गया है।
जानकारी वाले टेक्स्ट में लाहौर शब्द को दिल्ली से बदल दिया गया है।
फ़िल्म के दृश्यों, डायलॉग और गानों के अनुसार पूरी स्क्रिप्ट को ठीक किया गया और जरूरी बदलाव सुझाए गए।
फ़िल्म का मेन टाइटल जोड़ा गया, जैसा कि आधिकारिक आवेदन में बताया गया था।
फ़िल्म के दिखाए कई चैप्टर्स के लिए स्क्रीन पर हिंदी टेक्स्ट जोड़ा गया।
फ़िल्म में जहां-जहां भी गाने आते हैं, उन सभी के लिए सबटाइटल टेक्स्ट जोड़ा गया। ‘एंड क्रेडिट्स’ की लंबाई 1 मिनट कम की गई। लैब लेटर जमा किया गया।
फ़िल्म में जानवरों के दृश्यों के लिए AWBI का प्रमाणपत्र जमा किया गया।


