कोरबा, 22 मार्च 2026: विश्व जल दिवस एवं जल उत्सव पखवाड़ा के उपलक्ष्य में जिला कोरबा के *लाइवलीवुड कॉलेज, रामपुर* में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्री पवन सिंह* उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री *पवन गर्ग, जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री **दिनेश कुमार नाग, विभागीय अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता **श्री रमन कुमार उरांव, सहायक अभियंता कोरबा श्री **सत्यनारायण कंवर, सहायक अभियंता कटघोरा श्री **डी. आर. बंजारे, उप अभियंता **वीरेंद्र सिंह*, परियोजना समन्वयक एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
समारोह में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले *सरपंच, **जल गुणवत्ता परीक्षण करने वाली महिला, **नल जल मित्र, योजना के सफल कार्यान्वयन में योगदान देने वाले **स्व सहायता समूह* और *ग्राम जल स्वच्छता समिति* के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि *डॉ. श्री पावन सिंह* ने सभी सम्मानित लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी और *जल जीवन मिशन* के सफल क्रियान्वयन में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सम्मानित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनकी सराहना की गई।
यह कार्यक्रम जल संरक्षण और स्वच्छ पानी की उपलब्धता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया और इसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों को समाज में जल जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।


