कहते हैं सच देर से सामने आता है लेकिन जब आता है, तो कई चेहरों से नकाब एक साथ हटाता है।”बिहार के किशनगंज में तैनात SDPO गौतम कुमार से जुड़े 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में अब ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है। पत्नी और गर्लफ्रेंड के बाद अब घर में काम करने वाली नौकरानी पारो भी करोड़ों की संपत्ति के साथ जांच के घेरे में आ गई है।
पारो की लाइफस्टाइल किसी अमीर कारोबारी से कम नहीं बताई जा रही। वह 35 लाख की लग्जरी कार से काम पर आती थी, उसके पास बुलेट बाइक है और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में करीब 1 करोड़ का आलीशान मकान भी बनवाया गया है। सोशल मीडिया पर उसके वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह नकदी और महंगे सामान के साथ नजर आती है।
EOU की छापेमारी के बाद पारो अपने परिवार के साथ फरार हो गई है। वहीं जांच में गौतम कुमार के कई ठिकानों से जमीन के कागजात, लाखों के गहने, महंगी घड़ियां और लग्जरी गाड़ियां पहले ही बरामद की जा चुकी हैं।
गौतम कुमार की पत्नी रूबी कश्यप सरकारी टीचर हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल भी सवालों के घेरे में है। इसके अलावा गर्लफ्रेंड के नाम पर जमीन और निवेश के भी सबूत मिले हैं।
फिलहाल गौतम कुमार को पद से हटा दिया गया है और उनके निलंबन की प्रक्रिया जारी है। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.






