छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का निःशुल्क केवाईसी किया जा रहा है, ग्राम पंचायत भवन मुढ़ाली में अटल डिजिटल पंचायत के तहत संचालित सीएससी में सभी पात्र हितग्राही महिलाओं का केवाईसी किया जा रहा है, सुबह से लेकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है, सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से शिविर में साथ दिया एवं सरपंच उपसरपंच का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, शिविर में उपस्थित हितग्राहियों के लिए नाश्ता पानी की भी व्यवस्था कराई गई थी।
ज्ञात हो कि सायं सरकार छत्तीसगढ़ की समस्त पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की राशि उनके खाते में वितरित कर रही है, बहुत सी महिलाओं के मृत्यु हो जाने, फर्जी तरीके से प्राप्त महिलाओं के खाते में जाने वाली राशि रुक जाएगी, 30 जून 2026 तक केवाईसी कराना अनिवार्य है उसके बाद भी छूट गए हितग्राहियों का परियोजना अधिकारी के द्वारा केवाईसी किया जाएगा।
बहुत सी महिलाओं के आधार और महतारी वंदन योजना में नाम मिलान नहीं होने से रिजेक्ट में चला जा रहा इसके लिए सरकार अभी क्या रुख अपना रही है,
सीएससी संचालक निशुल्क केवाईसी कर रहे, महतारी वंदन योजना के कमीशन क्या उनके दैनिक न्यूनतम मेहनताना से उनके परिवार चल पाता है।


