छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य के खाद्य विभाग ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य की राशन दुकानों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्रदेशभर में राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी, जिससे हितग्राहियों को तेज धूप से बचते हुए सुविधाजनक समय पर राशन प्राप्त करने में आसानी होगी।
खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोग सुबह और शाम के अपेक्षाकृत ठंडे समय में राशन ले सकें और दोपहर की भीषण गर्मी से बच सकें।
प्रदेश में इस समय तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भंडारण की समस्या के कारण हितग्राहियों को समय पर चावल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके बावजूद विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
आदेश के अनुसार, राशन दुकानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखने की छूट दी गई है। यह व्यवस्था दुकानदारों और कर्मचारियों को भी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से की गई है।
इस बार विशेष व्यवस्था के तहत राशन दुकानें सोमवार, रविवार और अन्य सरकारी अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी। इन दिनों में भी नियमित रूप से अनाज का वितरण किया जाएगा, ताकि किसी भी हितग्राही को असुविधा का सामना न करना पड़े।
समय में किए गए इस बदलाव से मजदूर और कामकाजी वर्ग को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब वे अपने काम के अनुसार सुविधाजनक समय पर राशन प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, विभाग ने भंडारण से जुड़ी समस्याओं पर भी नजर बनाए रखी है और आपूर्ति को नियमित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।