कोरबा छत्तीसगढ़ // थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 23.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा ग्राम नकटीखार तालाब के ऊपर साइड धरसा नाला के पास दबिश दी गई।
मौके पर आरोपीगण अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते/रखते पाए गए।
मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अवैध शराब को जब्त किया गया।
जप्ती विवरण:
कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (लगभग कीमत ₹4100/-)
15 लीटर की एक डिब्बी
10-10 लीटर के जरीकेन
अन्य बर्तनों में रखी शराब
आरोपीगण का विवरण:
निखिल कंवर
पिता: संतोष सिंह
उम्र: 22 वर्ष
पता: नकटीखार ऊपर मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
अजय कुमार मंझवार
पिता: स्व. रविराम मंझवार
उम्र: 21 वर्ष
पता: ग्राम नकटीखार, थाना सिविल लाइन, रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
कानूनी कार्यवाही:
आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण की विवेचना जारी है।


