रायगढ़ पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी हरीश मिश्रा पिता रविन्द्र मिश्रा निवासी बैकुण्ठपुर, थाना कोतवाली रायगढ़ ने कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 3 लाख 38 हजार 500 रुपये वसूले थे।
पीड़िता को नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम लेने के बाद आरोपी लगातार नियुक्ति का भरोसा देता रहा।
बाद में “कॉल मी सर्विसेस” संस्था के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया।
जब युवती दस्तावेज लेकर कलेक्ट्रोरेट पहुंची तो जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी निकला और ठगी का खुलासा हुआ।
कोतरारोड़ थाना police ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की और जशपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है, वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया ह
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




