जय जोहार जय छत्तीसगढ़। ये जो आप फोटो देख रहे हैं यह वीडियो जीला कोरबा छत्तीसगढ़ वार्ड क्रमांक 38 लालघाट रिस्दा का है। कल दिनांक 12/5/2026 को यहां पर नगर निगम आयुक्त महोदय जी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी वार्ड पार्षद चैतन मैत्री एवं पार्षद महोदय जी के और भी करीबी लोगों के मौजूदगी में अवैध निर्माण पर नगर निगम के द्वारा बुलडोजर चला कर एक दो घर को तोड़ा गया है जबकि वहां पर और भी बहुत से घर अवैध रूप से बना है ये कहना है वहां के लोगों का लेकीन कार्यवाही सिर्फ इन्हीं दो घरों पर क्यू। आप वीडियो में देख सकते है सुन सकते है महिला लोग स्पष्ट रूप से वार्ड प्रतिनिधि पार्षद चैतन मैत्री के ऊपर पैसा मंगने का बात कह रहे है की अगर हम आपको पैसा देते तो शायद हमारा घर भी नहीं टूटता पैसा नहीं दिए इसलिए हमारा घर तोड़वा रहे हो इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं जानते। लेकीन एक प्रतिनिधि के ऊपर इतना बड़ा आरोप लगाना य लगना वो भी पूरे प्रशासनिक अधिकारियों के बीच में यह सोचने वाली बात है। एक तरफ नगर निगम आयुक्त महोदय जी ने कहा है की यहां जीतने भी अवैध मकान बना है वो सब को दो दिनो के अंदर तोड़ा जायेगा। अब आगे @देखना है की नगर निगम आयुक्त महोदय जी सिर्फ गरीबों का अवैध निर्माण को ही तोड़वाएंगे या फ़िर बालकों वेदांता कंपनी के द्वारा जो अवैध रूप से इसी वार्ड क्रमांक 38 में अपने प्लांट का केमिकल युक्त गंदा पानी को केशला नदी (ढ़ेंगुनाला) में बहाने के लिए जो पाईप लगा रहा है उसे भी उखाड़ कर फेंकने में सक्षम रहेंगे या नहीं। जय जोहार जय छत्तीसगढ़ जय हिन्द जय भारत।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.







