भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आधुनिक न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में आज कोरबा जिले को अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन की महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जी एवं माननीय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी की प्रेरणा से प्रदेश के प्रत्येक जिले को यह आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आज कोरबा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह चलित फॉरेंसिक प्रयोगशाला ब्लड डिटेक्शन किट, नारकोटिक्स परीक्षण किट, बुलेट डिटेक्शन किट सहित अनेक आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित है। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्यों का संग्रह, परीक्षण एवं प्रारंभिक जांच संभव हो सकेगी, जिससे अपराध जांच प्रक्रिया और अधिक तेज, पारदर्शी एवं सटीक बनेगी।
इस पहल से अपराधों की जांच पूर्णतः साक्ष्य आधारित होगी, जिससे दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने तथा आम नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, कलेक्टर कुणाल दुदावत जी, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन निश्चित रूप से अपराध नियंत्रण, वैज्ञानिक जांच प्रणाली एवं न्याय व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा प्रदेश में सुशासन एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.









